शरीर में 'जिंक' की कमी होने पर कई तरह के बदलाव दिखते हैं.
शरीर को पर्याप्त मात्रा में जिंक नहीं मिल पाता है तो इसका असर पाचन शक्ति, त्वचा, बालों, हॉर्मोन, भूख में कमी और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ता है.
जिंक शरीर में 300 से ज्यादा एंजाइम को सक्रिय रखता है और शरीर की कोशिकाओं को सही तरीके से बनने में मदद करता है.
अगर शरीर में जिंक की कमी है तो कुछ लक्षण बार-बार परेशान कर सकते हैं.
बार-बार बुखार आना, स्किन पर एलर्जी होना, घावों का जल्दी न भरना, छोटे-छोटे काम करने पर थकान होना जिंक की कमी के लक्षण हैं.
जिंक की पूर्ति आहार से भी की जा सकती है. महिलाओं को रोजाना 8 मिलीग्राम जिंक और पुरुषों को 11 मिलीग्राम जिंक की जरूरत होती है.
स्तनपान कराने वाली महिलाओं को जिंक ज्यादा मात्रा में चाहिए.
30 ग्राम कद्दू के बीज में 2 मिलीग्राम, अंडे में 1.2 मिलीग्राम और एक कप दूध में 1 मिलीग्राम जिंक मिल जाएगा.
100 ग्राम काजू में लगभग 5 से 7 मिलीग्राम जिंक होता है. एक कटोरी ओट्स में 3 मिलीग्राम जिंक मिल पाता है.
डिस्क्लेमर- प्रस्तुत जानकारी केवल जागरूकता के उद्देश्य से है. यह किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान, या उपचार का विकल्प नहीं है. स्वास्थ्य संबंधी किसी भी निर्णय से पहले कृपया किसी योग्य चिकित्सक या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लें.
Thanks For Reading!
Next: क्या रोज खाने चाहिए चिया सीड्स? क्या कहते हैं डायटीशियन