नाखूनों पर क्यों बन जाते हैं यह सफेद निशान?

11 Mar, 2025

Archi Tiwari

आपने कभी ना कभी नाखूनों पर ऐसे सफेद निशानों को जरूर देखा होगा.

क्या आप इन सफेद निशानों का मतलब जानते हैं? इसके अलावा क्या आप यह भी जानते हैं कि ऐसे निशान नाखून पर क्यों बनते हैं?

नाखून पर ऐसे निशान बनने के कई कारण हो सकते हैं. इन कारणों की वजह से ही आपको ऐसे निशान दिखाई पड़ते हैं.

नाखून के आधार पर चोट लगने से सफेद निशान हो सकते हैं. यह चोट मामूली हो सकती है, और आपको याद भी नहीं होगी.

कुछ मामलों में, जिंक या कैल्शियम की कमी के कारण नाखूनों पर सफेद निशान हो सकते हैं.

फंगल संक्रमण नाखूनों के रंग और बनावट में बदलाव ला सकते हैं, जिसमें सफेद निशान भी शामिल हैं.

इसके अलावा नेल पॉलिश या अन्य सौंदर्य उत्पादों से एलर्जी की प्रतिक्रिया के कारण भी सफेद निशान हो सकते हैं.

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. (Photo Credit- Pinterest)

Thanks For Reading!

Next: आंखों के रंग से जानें कि आपका लिवर खराब है या नहीं!

Find Out More