क्या अहमदाबाद में आज है बारिश का अनुमान? जानें क्या है IMD का अपडेट
13 Oct, 2023
Parinay Kumar
वर्ल्ड कप का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला आज गुजरात के अहमदाबाद में खेला जाएगा.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले भारत-पाक के इस मैच का क्रिकेटप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
इन सबके बीच IMD ने गुजरात के अहमदाबाद समेत कई राज्यों के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है.
IMD का गुजरात में खराब मौसम का पूर्वानुमान है. हालांकि कोई भी क्रिकेट प्रेमी नहीं चाहता होगा कि बारिश मैच में बाधा डाले.
अहमदाबाद के मौसम केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि गुजरात में 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है.
न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अहमदाबाद जिले में 14 अक्टूबर को छिटपुट बारिश हो सकती है.
जिन इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान है उनमें बानसकंठा, साबरकंठा और अरावली शामिल हैं.'
मैच के दिन अहमदाबाद का तापमान 30-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. आर्द्रता का स्तर 50% रहने की उम्मीद है.
Thanks For Reading!
Next: कोई आपके साथ करता है चार सौ बीसी तो उसकी सजा क्या होगी?
Find Out More