उल्टी दिशा में बहती है भारत की यह नदी, दिलचस्प है इतिहास

28 Jan, 2025

Azhar Naim

भारत की नदियां सिर्फ जल स्रोत नहीं, बल्कि हमारे इतिहास, संस्कृति और आस्थाओं का गहरा प्रतीक हैं.

आपने कई बार पास जाकर नदियों को बहते हुए देखा होगा और उनके बारे में कई खास बातें भी पढ़ी होंगी.

क्या आपको मालूम है कि भारत में एक ऐसी भी नदी है जो उल्टी दिशा में बहती है?

ये नदी गुजरात और मध्य प्रदेश की मुख्य नदी है, जिसका नाम नर्मदा है.

ये नदी अपनी धारा के विपरीत पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है और अरब सागर में जा कर गिरती है.

बता दें कि ये नदी मैखल पर्वत के अमरकंटक शिखर से निकलती है.

वैज्ञानिकों की मानें तो नर्मदा नदी के उल्टा बहने का कारण केवल रिफ्ट वैली है. इसका मतलब है कि नदी की ढलान विपरीत दिशा में है.

जिस तरफ नदी की ढलान होती है, उसी दिशा में नदी का प्रवाह भी होता है. इसी कारण यहां नर्मदा नदी उल्टी बहती है.

हालांकि, इस नदी की उल्टी बहने के पीछे एक धार्मिक मान्यता भी काफी मशहूर है.

कहा जाता है कि राजा मैकल की पुत्री का नाम नर्मदा था. जिसकी शादी शोणभद्र के साथ शादी होने जा रही थी,

विवाह से कुछ देर पहले नर्मदा को पता चला की भद्र की उसकी दासी जुहिला को पसंद करता है.

इसके बाद नर्मदा मंडप छोड़कर उल्टी दिशा में चली गईं साथ ही उन्‍होंने कुंवारी रहने का फैसला किया. नर्मदा को कुंवारी नदी भी कहा जाता है.

Thanks For Reading!

Next: भारत समेत दो अन्य देशों के बीच बहती है यह नदी, खास है इतिहास

Find Out More