सेंसर और इंजन भी फेल क्यों न हो जाए तब भी चांद पर... चंद्रयान-3 को लेकर ISRO का बड़ा अपडेट

09 Aug, 2023

Parinay Kumar

चांद की ओर रवाना चंद्रयान-3 को लेकर ISRO प्रमुख ने बड़ा अपडेट दिया है.

ISRO चीफ एस सोमनाथ को चंद्रयान-3 के 23 अगस्त को चांद पर लैंड होने को लेकर पूरा भरोसा है.

उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 का लैंडर 'विक्रम' 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर 'सॉफ्ट-लैंडिंग' कर सकेगा चाहे इसके सभी सेंसर और इंजन काम ही क्यों न करें.

सोमनाथ ने कहा कि लैंडर 'विक्रम' का पूरा डिजाइन इस तरह बनाया गया है कि यह विफलताओं को संभालने में पूरी तरह से सक्षम होगा.

सोमनाथ ने कहा, 'अगर सब कुछ विफल हो जाता है, अगर सभी सेंसर नाकाम हो जाते हैं, कुछ भी काम नहीं करता है, फिर भी यह लैंडिंग करेगा.

ISRO प्रमुख ने कहा कि इसे इसी तरह डिज़ाइन किया गया है 'बशर्ते कि प्रणोदन प्रणाली (propulsion system) अच्छी तरह से काम करे.'

मालूम हो कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष में 14 जुलाई को प्रक्षेपित हुआ और यह 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया.

इसे चंद्रमा के करीब लाने के लिए तीन और डी-ऑर्बिटिंग कवायद होगी, ताकि विक्रम 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतर सके.

Thanks For Reading!

Next: Police Rank List: कॉन्स्टेबल और SI से लेकर DGP तक, जानिए पुलिस फोर्स की रैंकिंग में कौन, कहां...?

Find Out More