यूपी में तबाही मचाने के बाद अब मानसूनी बारिश का रुख उत्तराखंड की ओर है.
13 Sep, 2023
Gargi Santosh
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार तक पूरे उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ आंधी और हिमस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती हैं.
IMD ने प्रदेशभर में बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया है.
देहरादून-नैनीताल समेत उत्तराखंड के चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी है.
आईएमडी ने उत्तराकाशी, देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
इसके अलावा पिथौरागढ़, चम्पावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर में भी बारिश का अलर्ट है.
मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है.
जिला प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि दुर्घटना संबंधित क्षेत्रों में जाने से बचें.
बारिश से निचले इलाकों में जलभराव होने की संभावना है. नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है.
ऐसे में नदी किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
Thanks For Reading!
Next: भारत के 10 Most Expensive Schools
Find Out More