इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जान लें IMD का अपडेट
22 Sep, 2023
Parinay Kumar
देश के कुछ राज्यों में बारिश का दौर जारी है.
मौसम विभाग ने UP समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अपडेट दिया है.
उत्तर पश्चिम-पश्चिमी मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक हल्की से भारी बारिश होगी.
पश्चिमी राजस्थान में 25 सितंबर से साउथवेस्ट मॉनसून के वापस जाने के आसार बन रहे हैं.
बिहार, झारखंड, बंगाल में 22 और 23 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है.
MP, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में तूफान के साथ बिजली कड़कने की भी संभावना है.
पूर्वी एमपी में 22-24 सितंबर, पश्चिमी MP, विदर्भ में 22- 23 सितंबर, छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर को भारी बारिश होगी.
वहीं, उत्तर प्रदेश में 22 सितंबर को जोरदार बारिश और 23 को हल्की बारिश हो सकती है.
Thanks For Reading!
Next: DUSU Election: दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव से निकले ये बड़े नाम
Find Out More