हिमाचल में क्या जारी रहेगी आफत की बारिश? IMD ने दिया पूरे हफ्ते का अपडेट

16 Aug, 2023

Parinay Kumar

हिमाचल में बीते 72 घंटों में बारिश, बादल फटने और भूस्खलन में 50 से ज्यादा की मौत हो गई है.

IMD ने हिमाचल के मौसम का अलर्ट जारी कर कहा कि बारिश का सिलसिला जल्द थमने वाला नहीं है.

मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया.

मौसम विभाग का कहना है कि 16 अगस्त को भी मौसम खराब रहेगा.

IMD ने 21 अगस्त तक राज्य के कई भागों में बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

कांगड़ा, मंडी और शिमला जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

अगले 2 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश में और अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तराखंड छिटपुट भारी बारिश जारी रहेगी.

Thanks For Reading!

Next: गौतम बुद्ध के ये 10 उपदेश आपका जीवन बदल देंगे, जानें...

Find Out More