कैसे बनता है रेशम, कितने तरह का होता है इसका कपड़ा?

09 Oct, 2024

Vaibhav Vivek

दुनिया का सबसे महंगा कपड़ा रेशम का माना जाता है. रेशम के कपड़े को दुनिया के हर कोने में लोग पसंद करते हैं.

रेशम का उत्पादन जिस कीड़े से होता है उसका वैज्ञानिक नाम Bombyx Mori है, जो एक लैटिन शब्द है.

रेशम मुख्यतः चार तरह का होता है, मलबरी, तसर (कोसा), इरी और मूंगा.

रेशम के कीड़े को विशेष व्यवस्था के साथ पाला जाता है. इन कीड़ो का आहार शहतूत, अरंडी, साल पेड़ों/पौधों की पत्तियां होती हैं.

रेशम का कीड़ा तीन दिन में 300-400 अंडे देती है जो बड़े होकर गोलाकार कोया या ककून बनाते हैं.

ककून हवा के संपर्क में आकर रेशमी धागा बन जाता है .

रेशम की सभी किस्मों का उत्पादन करने वाला एकमात्र देश भारत है.

रेशम कीट के पालन को सेरीकल्चर कहा जाता है.

रेशम का एक कीट लगभग 1000 मीटर के एक धागे का उत्पादन करता है.

दुनिया में सबसे पहले रेशम का व्यापारिक उत्पादन चीन में हुआ था. चीन के रेशम मार्ग को सिल्क रूट के नाम से आज भी जाना जाता है.

Thanks For Reading!

Next: क्या है मेंहदीपुर बालाजी का रहस्य? कौन हैं यहां के 3 देव

Find Out More