एक बार में कितने अंडे देता है कोबरा? जानकर चौंक जाएंगे
किंग कोबरा बेहद ही खतरनाक और जहरीला होता है.
किंग कोबरा ज्यादातर भारत और एशिया के अन्य देशों में पाए जाते हैं.
इन सांपों का जीवनकाल लगभग 20-25 साल तक होता है और ये कम से कम 10 से 13 फीट तक लंबे होते हैं.
क्या आप जानते हैं कि जहर से भरा कोबरा एक बार में कितने अंडे देती है?
मादा किंग कोबरा एक बार में 10 से 30 अंडे तक देती है. यह सांप आमतौर पर अप्रैल से जुलाई के बीच में अंडे देती है.
इतना ही नहीं, मादा किंग कोबरा अपना घोंसला बनाकर अंडे देती है और फिर उसकी रक्षा भी खुद ही करती है.
यह अंडे 45 से 70 दिनों में फूट जाते हैं और फिर इनमें से कोबरा का जन्म होता है.
जब यह छोटे कोबरा अंडे से बाहर निकलते हैं तो इनकी लंबाई 20 से 30 सेंटीमीटर यानी 8 से 12 इंच तक होती है.
हैरानी की बात यह है कि दांत निकलने के सिर्फ 21 दिनों के अंदर इनमें जहर पैदा होने लगता है जो बेहद खतरनाक माना जाता है. (Images: Pexels)
Thanks For Reading!
Next: औरंगजेब ने संभाजी की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी के साथ क्या किया?
Find Out More