उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर और पौड़ी में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है.

10 Aug, 2023

Mangal Yadav

हिमाचल के सिरमौर में बादल फटने के बाद गिरि नदी उफान पर है.घर गिरने से मलबे में पांच लोगों के दबने की आशंका है.

दिल्ली में गुरुवार को उमस भरी गर्मी रहने और अगले दो दिन में हल्की बारिश होने के आसार हैं.

बिहार में आज भी बारिश हो सकती है. राज्य की कई नदियां उफान पर हैं.

मौसम विभाग ने आज पूर्वोत्तर के राज्यों में भी हल्की से मध्य स्तर की बारिश की संभावना जताई है.

देश के बाकी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है.

पूर्वी यूपी में आज हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है.

मध्य, पश्चिम और दक्षिण भारत में बारिश की कोई संभावना नहीं है.

आज हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश की कोई संभावना नहीं है.

Thanks For Reading!

Next: चाहे सेंसर और इंजन फेल ही क्यों न हो जाए तब भी चांद पर... ISRO का चंद्रयान-3 पर बड़ा अपडेट

Find Out More