रात के समय ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने पर क्या टीटी ट्रेन से उतार सकता है?

04 Jan, 2026

Azhar Naim

ट्रेन में सफर करने के लिए कंफर्म टिकट का होना जरूरी है.

बिना वैध टिकट टिकट के ट्रेन में सफर करना न सिर्फ कानूनी अपराध है, बल्कि ऐसा करने पर आपको जुर्माना और जेल भी हो सकती है.

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या रात के समय बिना टिकट रेल में यात्रा करने पर टीटी ट्रेन से उतार सकता है?

नियमों के अनुसार, टीटीई ऐसे यात्रियों से जुर्माना ले सकता है और तय टिकट की कीमत लेकर नया टिकट बना सकता है.

वहीं, अगर ट्रेन देर रात में किसी छोटे, सुनसान या असुरक्षित स्टेशनों पर रुती है, वहां टीटीई किसी भी यात्री को टिकट न होने पर नहीं उतार सकता.

ऐसी स्थिति में टीटीई, यात्री से जुर्माना ले सकता है और किसी बड़े स्टेशन पर उतार सकता है.

लेकिन आपको चाहिए की कंफर्म टिकट के साथ ही ट्रेन में यात्रा करें और इमरजेंसी की स्थिति में टीटीई से मिलकर जुर्माना के साथ टिकट बनवाएं.

बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करने पर आपको यात्रा का पूरा किराया और जुर्माना वसूला जा सकता है. इतना ही नहीं, इसके अलावा जेल भी हो सकती है. कई मामलों में जेल और जुर्माना दोनों सजा मिलती है. (Image: Pexels)

Thanks For Reading!

Next: भारत के 5 सबसे ज्यादा ठंडी जगहें, जहां माइनस में रहता है तापमान

Find Out More