कुंभ मेले में हादसों का इतिहास पुराना, जानें कब-कब हुई है दुर्घटना
29 Jan, 2025
Shivendra Rai
प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या स्नान से पहले भगदड़ मच गई.
ये पहली बार नहीं है जब कुंभ हादसों का गवाह बना है. इससे पहले भी आस्था के इस महाआयोजन में दुर्घटनाएं हो चुकी हैं.
आजादी के बाद भारत में पहली बार कुंभ का आयोजन साल 1954 में हुआ था. इसमें भारी भीड़ उमड़ी.
साल 1954 में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ में 800 लोगों की जान गई थी.
साल 1986 में कुंभ मेला हरिद्वार में लगा था. इस दौरान हुई भगदड़ में 200 लोगों की मौत हुई थी.
2003 में नासिक कुंभ में भी एक दुखद हादसा हुआ था. भगदड़ में 39 तीर्थयात्रियों की जान चली गई और 100 लोग जख्मी हुए थे.
साल 2013 के प्रयागराज कुंभ में भी दुखद हादसा हुआ. ये हादसा रेलवे स्टेशन पर हुआ जिसमें भगदड़ में 42 लोग मारे गए.
अब 2025 के महाकुंभ में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है. इसमें 10 से ज्यादा लोगों की जान जाने की आशंका है.
2025 के महाकुंभ में प्रयागराज में भगदड़ से 30 से ज्यादा महिलाएं घायल हुई हैं. (सभी तस्वीरें AI की मदद से बनाई गई हैं.)
Thanks For Reading!
Next: ये हैं जयपुर के 7 सबसे महंगे इलाके, यहां रहते हैं करोड़पति
Find Out More