मौसम विभाग का बड़ा का अपडेट- जानें अगले तीन दिनों तक कहां-कहां बरसेंगे बदरा

11 Aug, 2023

Parinay Kumar

मौसम विभाग ने 15 अगस्त तक के लिए देश के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने यूपी, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में 11, 13, 14 और पूर्वी यूपी में 11 से 13 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान जताया है.

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में 11 से 13, उत्तराखंड में 11-15 और पंजाब-हरियाणा में 11 और 13 अगस्त तक बारिश होगी.

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी अगले दो दिन तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.

उत्तराखंड के कई शहरों के लिए मौसम विभाग की तरफ से अगले तीन दिनों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोगों खासकर पर्यटकों को इस दौरान जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है.

वहीं, बंगाल, सिक्किम, झारखंड में भी अगले दो दिनों तक तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

Thanks For Reading!

Next: कौन हैं IPS बसंत रथ, जिन्हें जबरन रिटायरमेंट दिया गया; अब इस पार्टी से खेंलेगे सियारी पारी!

Find Out More