ठंड के समय सांप आखिर कहां चले जाते हैं, जानें क्यों हो जाते हैं गायब
28 Oct, 2025
Shilpi Singh
सर्दियों के दौरान सांप रास्तों पर रेंगते हुए नहीं नजर आते. आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का राज.
जब सर्दियां शुरू होती हैं तो सांप गिरते तापमान और छोटे दिनों की वजह से ब्रूमेशन में चले जाते हैं.
इस दौरान सांप ज्यादा नहीं खाते और उनकी सांसें भी धीमी हो जाती हैं.
ब्रूमेशन के दौरान में बिना भोजन के लंबे समय तक जीवित रहते हैं, ठंड को सहते हैं और लगभग निष्क्रिय रहने में सक्षम होते हैं.
सांप अपने शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए बाहरी गर्मी पर ही निर्भर होते हैं.
इस वजह से ठंड उन्हें काफी ज्यादा धीमा कर देती है. सांप की मांसपेशियों में लचीलापन कम हो जाता है.
इस वजह से उनका हिलना डुलना भी मुश्किल हो जाता है.
यही वजह है की सक्रिय रहने की कोशिश में अपनी ऊर्जा को बर्बाद करने के बजाय सांप आराम करना ज्यादा पसंद करते हैं.
जैसे-जैसे वसंत लौटता है और जमीन गर्म होने लगती है तो सांप धीरे-धीरे अपने ब्रूमेशन से बाहर आने लगते हैं.
Thanks For Reading!
Next: 2,712 हीरों से सजा बैग लेकर घुमती दिखीं नीता अंबानी, जानें कितनी है कीमत
Find Out More