Chandrayaan 3 ने चांद फतह किया, इसी समय जन्मे बच्चों के नाम चंद्रयान रख दिए गए.

24 Aug, 2023

Zeeshan Akhtar

भारत के चंद्र अभियान के कदम रखने के तुरंत बाद ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में जन्मे कई बच्चों का नाम ‘चंद्रयान’ रखा गया.

जिला अस्पताल में जन्मे चार शिशुओं का नाम उनके माता पिता ने चंद्रयान रखा है. इनमें 3 लड़के और 1 लड़की है.

इन चार शिशुओं में से एक के पिता प्रवत मलिक ने कहा कि ये दोहरी खुशी है. लैंडिंग के कुछ मिनट बाद ही हमारे बच्चे का जन्म हुआ.

अरिपाड़ा गांव की निवासी मलिक की पत्नी रानू ने एक बेटे को जन्म दिया है. उसका नाम भी चंद्रयान रखा जाएगा.

रानू ने कहा कि बच्चे का नाम ‘‘चंद्र’’ या ‘‘लूना’’ भी हो सकता है क्योंकि चंद्रयान का अर्थ चांद के लिए वाहन होता है.

शिशु की मां ने कहा, ‘‘चंद्रयान नयी शैली का नाम है. हम 21वें दिन पूजा में इस बारे में फैसला करेंगे.’’

दुर्गा मंडल, जोशन्यारानी बाल और बेबिना सेठी ने भी बच्चों को जन्म दिया. इन सबके नाम चंद्रयान रखे गए.

मुख्य नर्स अंजना साहू ने कहा, ‘‘ये सभी माताएं अपने अपने बच्चों के नाम चंद्रयान पर रखना चाहती हैं.’’

डॉ. पीके प्रहराज ने कहा कि ये माता पिता खुद को काफी सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं क्योंकि उनके बच्चों का जन्म इस ऐतिहासिक पल में हुआ है.

Thanks For Reading!

Next: स्वर्ण मंदिर के बारे में ये 10 रोचक Facts जानते हैं आप...?

Find Out More