Rain Alert: दिल्ली, यूपी, हरियाणा में 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

12 Sep, 2024

Parinay Kumar

मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, हरियाणा और उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

IMD ने कहा कि उत्तराखंड में 12 से 14 सितंबर तक हल्की से भारी बारिश हो सकती है.

हरियाणा और दिल्ली में 12 से 15 सितंबर के बीच हल्की से भारी की संभावना जताई गई है.

इस अवधि के दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.

वहीं, MP में भी 12 और 13 सितंबर को भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

पश्चिमी राजस्थान में भी 12 और 13 सितंबर को भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.

IMD ने कहा कि बारिश के कारण निचले और पूरी तरह से जलमग्न इलाकों में बाढ़ आ सकती है.

Thanks For Reading!

Next: ये हैं दुनिया के टॉप-10 बेहतरीन देश, लिस्ट में भारत-चीन का नाम नहीं

Find Out More