भारत समेत दो अन्य देशों के बीच बहती है यह नदी, खास है इतिहास

28 Jan, 2025

Azhar Naim

हमारे भारत में कई सारी नदियां बहती हैं, जिसमें सबसे मशहूर गंगा और यमुना है.

क्या आपको पता है की भारत में एक ऐसी भी नदी है जो भारत और दो अन्य देशों से होकर बहती है?

इसका जवाब है सिंधु नदी. यह नदी एशिया की सबसे लंबी नदियों में से एक है, जो तीन देशों से होते हुए बहती है.

यह नदी लगभग 3,180 किलोमीटर लंबी है, जो तिब्बत के मानसरोवर के निकट सिन-का-बाब से निकलती है.

यहां से होते हुए यह नदी कश्मीर पहुंचती है और फिर दियामीर के उत्तरी भाग से होते हुए पाकिस्तान पहुंचती है और अरब सागर में मिल जाती है.

सिंधु नदी लगभग 11, 65,000 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है.

इसका 47 प्रतिशत पाकिस्तान में है, जबकि 39 प्रतिशत भारत में है. इसके अलावा चीन में 8 प्रतिशत और कुछ हिस्सा अफगानिस्तान भी जाता है.

आपको बता दें कि इस नदी का इतिहास भी काफी पुराना है और ये पाकिस्तान की राष्ट्रीय नदी भी है.(Photos: pexels)

Thanks For Reading!

Next: एक भी युद्ध नहीं हारा था भारत का ये राजा

Find Out More