फ्लाइट जैसी लग्जरी: देखें अंदर से कैसी दिखती है पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
01 Sep, 2024
Akarsh Shukla
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को देश की पहली स्लीपर कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के प्रोटोटाइप संस्करण का अनावरण किया.
रेल मंत्री ने बताया कि कोच के आगे के परीक्षण के लिए इसे पटरियों पर चलाए जाने से पूर्व 10 दिन तक उसका कड़ा परीक्षण किया जाएगा.
वंदे भारत स्लीपर कोच के प्रोटोटाइप की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें ट्रेन के अंदर मिलने वाली लग्जरी को देखा जा सकता है.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नई ट्रेन का डिजाइन बनाना बहुत जटिल काम है. वंदे भारत स्लीपर कार में कई नई सुविधाएं शामिल की गई हैं.
16 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रात भर की यात्रा के लिए है और यह 800 किलोमीटर से 1,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.
ट्रेन की अतिरिक्त विशेषताएं इसमे ऑक्सीजन का स्तर और वायरस से सुरक्षा हैं. ये सीख कोविड-19 महामारी से ली गई है.
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में USB चार्जिंग, रीडिंग लाइट, पब्लिक अनाउंसमेंट और विजुअल इन्फॉर्मेशन सिस्टम जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी.
इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए इनसाइड डिस्प्ले पैनल, सिक्योरिटी कैमरे व मॉड्यूलर पैंट्री जैसी अत्याधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है.
दिव्यांगों के लिए स्पेशल बर्थ और शौचालय सहित फर्स्ट एसी कोच में गर्म पानी के शॉवर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है.
Thanks For Reading!
Next: यूरोप के इस देश को क्यों कहते हैं दुनिया का दूसरा भारत?
Find Out More