एक भी युद्ध नहीं हारा था भारत का ये राजा
28 Jan, 2025
Shivendra Rai
भारत की धरती पर एक से बढ़कर एक वीर योद्धा पैदा हुए हैं. यहां एक राजा ऐसा भी था जिसने अपने पूरे जीवनकाल में एक भी युद्ध नहीं हारा.
गुप्त वंश के दूसरे राजा समुद्रगुप्त को उनकी वीरता और साहस के लिए जाना जाता है. वे चंद्रगुप्त प्रथम और कुमारदेवी के पुत्र थे.
समुद्रगुप्त ने 335 ईस्वी से 380 ईस्वी तक शासन किया था. एक भी युद्ध न हारने के कारण पश्चिमी इतिहासकारों ने उन्हें 'भारत का नेपोलियन' कहा.
समुद्रगुप्त न सिर्फ वीर थे बल्कि शासन कला में भी निपुण थे. उन्होंने पड़ोसी देशों से मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए.
समुद्रगुप्त ने अपने शासन काल में तांबे और सोने की मुद्राएं चलाईं.
चंद्रगुप्त प्रथम ने 335 ईसवी में समुद्रगुप्त को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था.
समुद्रगुप्त को सिंहासन हासिल करने के लिए अपने ही भाइयों से लड़ाई लड़नी पड़ी. समुद्रगुप्त ने सबको परास्त किया था.
समुद्रगुप्त की राजधानी बिहार में पाटलिपुत्र थी. यहीं से उन्होंने उत्तर और दक्षिण तक विजय हासिल की. समुद्रगुप्त का शासन अंडमांड तक था.
समुद्रगुप्त ने 40 साल राज किया. उन्होंने कुषाणों, शकों और श्रीलंका के राजाओं को भी कर देने के लिए मजबूर किया. (सभी तस्वीरें AI की मदद से बनाई गई हैं.)
Thanks For Reading!
Next: रेलवे में किस उम्र तक के बच्चों के लिए टिकट की जरूरत नहीं?
Find Out More