यूपी, बिहार समेत देश के इन हिस्सों में 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
24 Aug, 2023
Parinay Kumar
देश के कई राज्यों में इन दिनों मूसलाधार बारिश हो रही है.
IMD ने एक बार फिर कई हिस्सों में बारिश का अपडेट दिया है.
बिहार, बंगाल, सिक्किम के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश का अपडेट है.
हिमाचल, उत्तराखंड, पूर्वी यूपी, झारखंड और ओडिशा में भी दो दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
IMD के मुताबिक, हिमाचल, उत्तराखंड, पूर्वी यूपी में 24 और 25 अगस्त को भारी बारिश होगी.
बिहार, बंगाल, ओडिशा, सिक्किम में 24-26 अगस्त और झारखंड में 24-25 अगस्त को बारिश की संभावना है.
IMD ने बताया कि असम, मेघालय में 24 से 26 और अरुणाचल में 24-25 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं.
मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से भारी तबाही हुई है.
Thanks For Reading!
Next: Chandrayaan की लैंडिंग के समय जन्मे बच्चों के मां-बाप में मची होड़, चंदा मामा के नाम पर...
Find Out More