उत्तराखंड में आज और कल भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
09 Aug, 2023
Mangal Yadav
मौसम विभाग ने आज बिहार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 115 से 204.4 एमएम तक बारिश हो सकती है.
असम और मेघालय में भी भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार बारिश की संभावना है.
देश के बाकी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बहुत कम होगी. धूप निकलेगी और गर्मी का असर भी दिखेगा.
पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी में 12 अगस्त तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है.
10, 11 और 12 अगस्त को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है.
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश होगी.
दिल्ली में आज भी मौसम साफ है. पश्चिमी हवाएं आज भी जारी रहने की उम्मीद है. गुरुवार से हल्की बारिश हो सकती है.
(Photo- ANI, PTI)
Thanks For Reading!
Next: वंदे भारत एक्सप्रेस की ये 10 खूबसूरत तस्वीरें देख रोमांचित हो जाएंगे आप
Find Out More