शहीद होने पर अग्निवीर के परिवार को क्या-क्या मिलता है...?

30 Oct, 2023

Parinay Kumar

अग्निपथ योजना शुरुआत से ही आलोचनाओं का शिकार रही है.

चार साल के लिए सेना में भर्ती होने वाले अग्निवीर के मुद्दे पर बीते दिनों जमकर हंगामा हुआ.

एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है कि अग्निवीर के बलिदान पर उसके परिवार को क्या-क्या मिलेगा?

इस बार यह चर्चा तब शुरू हुई जब सियाचिन में अग्निवीर शहीद हो गया.

सेना की तरफ से बताया गया कि अग्निवीर के शहीद होने पर परिवार को क्या-क्या मिलेगा.

परिवार को 48 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस कवर का पैसा दिया जाएगा.

सेवा निधि के पैसे जिसमें 30% रुपये सैलरी से कटते हैं और उतने ही पैसे सरकार देती है. इन पैसों पर लगा ब्याज भी मिलेगा.

44 लाख रुपये की सहायता राशि भी परिवार को दी जाएगी.

इसके अलावा बची हुई सर्विस की सैलरी, इस केस में लगभग 13 लाख रुपये से ज्यादा.

आर्म्ड फोर्सेज बैटल कैजुअलटी फंड से 8 लाख रुपये की सहायता राशि भी दी जाएगी.

AWWA की ओर से 30 हजार रुपये की तुरंत की सहायता भी मिलेगी.

कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो यह राशि 1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा होगी.

Thanks For Reading!

Next: क्या रात में महिलाओं को किया जा सकता है गिरफ्तार?

Find Out More