भारत का वो राजा जिसने 500 हाथी देकर जीता अफगानिस्‍तान

10 Mar, 2025

Shilpi Singh

आज हम आपको उस भारतीय राजा के बारे में बताते हैं जिसने बिना किसी खून बहाए ही अफगानिस्तान को जीत लिया था

चौथी शताब्दी ईसा पूर्व तक मौर्य सम्राट चंद्रगुप्त ने सिकंदर द्वारा शासित क्षेत्र के बड़े हिस्से को जीत लिया था.

ऐसे में सेल्यूकस ने अपने साम्राज्य की सीमा की रक्षा के लिए पूर्व की ओर अभियान चलाया. दोनों की सेनाएं आमने-सामने हो गईं.

305 ईसा पूर्व में सेल्युकस ने चंद्रगुप्त मौर्य को अफगानिस्तान सौंप दिया था.

साथ ही, ग्रीक साम्राज्य ने कंधार के अलावा अफ़गानिस्तान के दूसरे इलाकों पर चंद्रगुप्त का शासन स्वीकार कर लिया था.

इसके बदले चंद्रगुप्त ने सेल्यूकस को 500 हाथी, मुलाज़िम, कुछ सामान और अनाज दिया.

कहा ये भी जाता है कि दोनों राज्यों के बीच वैवाहिक संबंध भी स्थापित हुए थे.

इतिहासकारों का तर्क है कि चंद्रगुप्त ने संभवतः सेल्यूकस की बेटी से शादी की थी. हालांकि, शादी के बारे में विवरण दुर्लभ है.

यूनान के राजदूत मेगास्थनीज ने चंद्रगुप्त के कार्यकाल पर किताब ‘इंडिका’ लिखी है, जो बहुज लोकप्रिय हुई थी

Thanks For Reading!

Next: क्या आप जानते हैं लखनऊ शहर का पुराना नाम?

Find Out More