क्या सांप के पूंछ मारने से भी हो जाती है मौत? क्या है सच्चाई

19 Feb, 2025

Azhar Naim

सांप एक खतरनाक और जहरीला जीव है.

इसके डंसने से अक्सर लोगों की मौत हो जाती है.

कई बार सुनने में आता है कि सांप के पूंछ मारने से फलां शख्स बेहोश हो गया, बुखार आ गया या फिर उसके सिर में बहुत दर्द हो रहा है.

क्या आप जानते हैं, ऐसा होता क्यों हैं? इसके पीछे की असल वजह क्या है?

बता दें कि सांप के पूंछ में जहर नहीं होता, मतलब जब सांप अपनी पूंछ से किसी को मारता है, तो वो सिर्फ अपनी रक्षा के लिए ऐसा करता है.

सांप के पूंछ मारने से कुछ लोगों को बुखार और सिरदर्द होने की शिकायत होती है.

दरअसल, इसकी वजह डर होता है. यानी सांप का किसी को पूंछ मारना एक डरावना अनुभव हो सकता है.

इसके चलते लोगों में डर और तनाव जैसी स्थिति देखने को मिलती है.

डर और तनाव के वजह से शरीर में एड्रेनालिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे सिरदर्द और बुखार जैसा महसूस हो सकता है.

लेकिन, जहां सांप ने पूंछ मारा है, वहां पहले से कोई चोट या खरोंच लगी हुई है. ऐसे में वहां संक्रमण होने का खतरा रहता है.( Images: Pexels)

Thanks For Reading!

Next: क्या आप जानते हैं किंग कोबरा क्या खाता है?

Find Out More