cholesterol-diabetes का काल है 10 रुपये का ये देसी फल, बवासीर के लिए रामबाण
Kaitha ke fayede: कैथा जिसे वुड एप्पल, बेलन या कई क्षेत्रों में "कठ बेल" भी कहते हैं औषधीय गुणों से भरपूर होता है.
यह फल स्वाद में खट्टा-मीठा होता है. इसमें प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व, जैसे विटामिन, खनिज और फाइबर होते हैं, जो शरीर के लिए कई प्रकार के लाभ प्रदान करते हैं.
इस फल में विटामिन बी 1 और बी 2 पाया जाता है. 10 रुपए में मिलने वाला ये फल गर्मियों में काफी फायदा करता है.
आइए जानते हैं कि कैथा खाने के क्या फायदे होते हैं.
कैथा फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन में सुधार करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है.
कैथा के गूदे में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पेट के संक्रमण को ठीक करने में मदद करते हैं.
कैथा के पेड़ से निकलने वाला फेरोनिया गूंदा मधुमेह के रोगियों के लिए रामबाण है.
यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करता है और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है.
कैथा लीवर और किडनी को साफ करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को निकालता है. ये बवासीर में भी फायदेमंद होता है.
Thanks For Reading!
Next: लहसुन, हींग और अजवाइन से ऐसे खत्म करें पेट की एसिडिटी और कब्ज
Find Out More