बेकिंग के नाम पर न हो कंफ्यूज! यहां समझें सोडा और पाउडर में अंतर

24 Sep, 2025

Gargi Santosh

बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर दिखने में एक जैसे होते हैं, लेकिन उनके इस्तेमाल और असर अलग हैं.

बेकिंग सोडा का मुख्य घटक सोडियम बाइकार्बोनेट है, जो खट्टे पदार्थ के साथ मिलकर एक्टिव होता है.

बेकिंग सोडा चीजों को फुलाने के लिए इस्तेमाल होता है, जैसे छोले, राजमा और चने जल्दी पकाने में.

बेकिंग पाउडर में सोडियम बाइकार्बोनेट, एसिड और कॉर्नस्टार्च होता है, जो सीधे आटे को फुलाता है.

बेकिंग पाउडर के लिए किसी खट्टे पदार्थ की जरूरत नहीं होती, जबकि बेकिंग सोडा के लिए नींबू, दही या छाछ जरूरी है.

बेकिंग सोडा ज्यादा डालने से खाने का स्वाद कड़वा या बदल सकता है, जबकि बेकिंग पाउडर सुरक्षित रहता है.

बेकिंग पाउडर का पाउडर फाइन और सॉफ्ट होता है, जबकि बेकिंग सोडा नमक जैसी खुरदरी बनावट वाला होता है.

बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल केक, कुकीज, ब्रेड जैसी मीठी और फुलाई वाली रेसिपीज में होता है.

बेकिंग सोडा की जगह बेकिंग पाउडर इस्तेमाल करने से स्वाद और टेक्सचर प्रभावित हो सकता है. इसलिए सही रेसिपी के अनुसार इस्तेमाल करें.

Thanks For Reading!

Next: सुबह अजवाइन-शहद की चाय पीने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Find Out More