चेहरे को ढ़ेरों फायदा पहुंचाता है फिटकरी का पाउडर

01 Dec, 2025

Archi Tiwari

फिटकरी (एलम) एक सस्ता और घरेलू नुस्खा है जो सदियों से त्वचा और बालों की देखभाल में इस्तेमाल होता आया है.

बाजार में महंगे क्रीम-लोशन लेने से पहले एक बार फिटकरी का पाउडर जरूर आजमाएं.

फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. यह चेहरे के कीटाणुओं को मारती है और सूजन कम करती है.

उम्र बढ़ने के साथ चेहरा ढीला पड़ने लगता है. फिटकरी प्राकृतिक एस्ट्रिंजेंट की तरह काम करती है और त्वचा को कसाव देती है.

तेल वाली त्वचा वालों को बार-बार चेहरा चिपचिपा लगता है. फिटकरी अतिरिक्त ऑयल सोख लेती है और चेहरा सूखा-सा रखती है.

फिटकरी त्वचा को ब्लीच करने का प्राकृतिक तरीका है.

शेविंग के बाद जलन या रेजर बम्प्स होते हैं? फिटकरी का टुकड़ा या उसका पानी लगाने से तुरंत आराम मिलता है.

बस 20-30 रुपये की फिटकरी का डिब्बा लाएं और महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को अलविदा कहें.

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)

Thanks For Reading!

Next: इन 5 वजहों से महिलाओं में होती है खून की कमी

Find Out More