नाभि में हींग लगाने से क्या होता है?

07 Oct, 2025

Shweta Bajpai

हींग का इस्तेमाल अक्सर खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है

ये न सिर्फ स्वाद बढ़ाने का काम करती है बल्कि सेहत के लिहाज से भी अच्छी मानी जाती है

खासकर आयुर्वेद में इसे पाचन से जुड़ी कई समस्याओं का रामबाण इलाज माना गया है

हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह पांचाल ने नाभि में हींग लगाने के फायदों के बारे में बताया है

उन्होंने बताया कि गैस, ब्लोटिंग (पेट फूलना) या अपच की समस्या है नाभि में हींग लगाना बेहद कारगर है

यह उपाय डाइजेशन को बेहतर बनाता है, गैस और ब्लोटिंग को कम करता है

इतना ही नहीं ये शरीर को डिटॉक्स करता है

नियमित रूप से नाभि में हींग लगाने से पाचन शक्ति में सुधार होता है

मासिक धर्म के दौरान ऐंठन कम हो सकती है साथ ही साथ पेट की सूजन और दर्द से राहत मिल सकती है

इसे लगाने के लिए आधा चम्मच हींग को एक चम्मच अरंडी के तेल में मिलाकर थोड़ा गुनगुना करके सोने से पहले इसे नाभि और उसके आस-पास के हिस्से पर लगाएं

इसके बाद हल्के हाथों से मालिश करें, इसके बाद इसे रातभर लगाकर रखें और सुबह हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें

Thanks For Reading!

Next: Uric Acid का काल है ये पत्ता, खूब खाते थे बुजुर्ग.. रहते थे तंदरुस्त

Find Out More