सोने से पहले गुनगुने पानी में 2 लौंग मिलाकर पिएं! थर-थर कांपेंगी बीमारियां
27 Feb, 2025
Archi Tiwari
रात को सोते समय हमारी बॉडी हीलिंग मोड पर होती है. सोने से पहले अगर हम लौंग जैसी आयुर्वेदिक चीज खाते हैं, तो हमें कई फायदे मिल सकते हैं.
रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में 2 लौंग मिलाकर पीने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है.
लौंग में यूजेनॉल नामक एक यौगिक होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं.
लौंग का पानी पीने से विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई और कई अन्य आवश्यक खनिजों की कमी पूरी हो सकती है.
लौंग का पानी आपके पेट की कब्ज खत्म कर सकता है. इसके अलावा गैस और सूजन से भी राहत मिल सकती है.
लौंग में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसको पीने ये आपके मुंह के बैक्टीरिया खत्म होते हैं.
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लौंग का पानी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. (Photo Credit- Printerest)
Thanks For Reading!
Next: इन 2 चीजों को आटे में मिलाकर बनाएं रोटियां, नहीं होगी Vitamin-B12 की कमी