बच्चों की ओवरऑल ग्रोथ के लिए बेस्ट हैं ये सुपरफूड्स
17 Mar, 2025
Archi Tiwari
बच्चों की बढ़ती हुई उम्र में उनको सही और हेल्दी डाइट मिलना बेहद जरूरी है.
उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए कुछ खास खाद्द पदार्थों को उनकी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.
दूध में कैल्शियम, जरूरी प्रोटीन और विटामिन्स की भरपूर शक्ति होती है. इससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास अच्छे से होता है.
अंडों को बच्चों की डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है. इसमें मौजूद प्रोटीन और कई सारे विटामिन बच्चों के विकास के लिए जरूरी है.
ड्राईफ्रूट्स को बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करें. इससे बच्चों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन बी 12, विटामिन ए जैसे जरूरी विटामिन्स की कमी नहीं होगी.
दही में कई सारे अच्छे प्रोबॉयोटिक्स पाए जाते हैं, जो बच्चों की ओवरऑल ग्रोथ के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.
दालें प्रोटीन, फाइबर और आयरन का एक बेहतरीन स्रोत हैं. वे विटामिन और खनिजों का भी एक अच्छा स्रोत हैं.
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Photo Credit- Pinterest)
Thanks For Reading!
Next: इन 5 दालों के सेवन से पेट में बन सकती है भंयकर गैस, रात में खाने से बचें