Blood Sugar को कंट्रोल रखेगा गुणों की खान वाला ये छोटा सा फल

09 Feb, 2025

Akarsh Shukla

डायबिटीज के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, और 2050 तक दुनियाभर में 1.13 अरब से ज्यादा लोग इससे पीड़ित हो सकते हैं. भारत में ही 10 करोड़ से ज्यादा लोग शुगर की समस्या से जूझ रहे हैं.

डायबिटीज सिर्फ ब्लड शुगर बढ़ाने की बीमारी नहीं है, बल्कि यह दिल, किडनी, आंखों और मसूड़ों तक को नुकसान पहुंचा सकती है. इम्यूनिटी कमजोर होने से छोटी-मोटी बीमारियां भी जल्दी पकड़ सकती हैं.

आंवला डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए एक सुपरफूड की तरह काम करता है. इसमें मौजूद क्रोमियम शरीर में इंसुलिन हार्मोन को मजबूत बनाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बैलेंस में रहता है.

आंवले में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं. इससे डायबिटीज के कारण होने वाली दूसरी परेशानियों का खतरा भी कम हो जाता है.

एक स्टडी में पाया गया कि रोजाना 1-3 ग्राम आंवले का पाउडर लेने से फास्टिंग और खाने के बाद का ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक कम हो सकता है.

अगर आप आंवले को डेली डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो इसका जूस सबसे अच्छा ऑप्शन है. खाली पेट आंवले का जूस पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है.

आंवला सप्लीमेंट्स जैसे कैप्सूल या टैबलेट भी मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन इन्हें लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए, क्योंकि यह कुछ दवाओं के साथ रिएक्शन कर सकता है.

आंवले की चाय भी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है. इसे बनाने के लिए सूखे आंवले के टुकड़ों को पानी में उबालें और चाहें तो इसमें दालचीनी जैसी जड़ी-बूटियां भी मिला सकते हैं.

आंवले का मुरब्बा या आंवले के अचार से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें शुगर और नमक ज्यादा होता है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है.

सिर्फ आंवला ही नहीं, बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना भी जरूरी है. रोजाना एक्सरसाइज, बैलेंस डाइट और स्ट्रेस फ्री लाइफस्टाइल से डायबिटीज को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर- ये सिर्फ परंपरागत मान्यताओं पर आधारित घरेलू नुस्खे हैं. आजमाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. इंडिया.कॉम इन बातों की पुष्टि नहीं करता है.

Thanks For Reading!

Next: सिगरेट न पीने वाले सावधान, आ गई है डराने वाली रिपोर्ट!

Find Out More