क्या आप रोज 10 घंटे एक जगह बैठे-बैठे काम करते हैं? इन समस्याओं का बढ़ सकता है खतरा

04 Oct, 2025

Azhar Naim

आपने कई बार गौर किया होगा कि जो लोग ऑफिस में काम करते हैं, वह अपने 8-9 घंटे की शिफ्ट में सिर्फ एक से 2 बार ही सीट से उठते हैं.

ऑफिस या किसी भी जगह नॉन-स्टॉप बैठे-बैठे काम करना आपको बड़ी मुश्किलों में डाल सकता है.

इससे सबसे पहले मोटापा और Diabete का खतरा बहुत बढ़ जाता है, क्योंकि बॉडी एक्टिविटी लगभग न के बराबर हो जाती है.

लंबे समय तक बैठे रहने से दिल की बीमारियों और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ सकता है, जिससे जीवनकाल कम हो सकता है.

लगातार बैठने से रीढ़ और गर्दन में दर्द हो सकता है, जो समय के साथ गंभीर और लंबे समय तक रहने वाला हो सकता है.

खून का ठीक से संचार न होने से पैरों में सूजन आ सकती है और गंभीर मामलों में डीप वेन थ्रोम्बोसिस (DVT) हो सकता है.

लंबे समय तक बैठने से मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है, जिससे तनाव, चिंता और ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल हो सकती है.

पाचन प्रणाली धीमी पड़ सकती है, जिससे कब्ज और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

इस खतरे से बचने के लिए हर घंटे 5 मिनट का ब्रेक लें, थोड़ा टहलें या स्ट्रेचिंग करें. (Image: Pexels)

Thanks For Reading!

Next: पेट की झूलती चर्बी करती है शर्मिंदा? आज से पीना शुरू कर दें ये जादुई ड्रिंक

Find Out More