क्या वाकई मछली खाने के बाद दूध पीने से सफेद दाग हो जाते हैं?

19 Mar, 2025

Shweta Bajpai

आपने अक्सर सुना होगा कि मछली खाकर दूध या दही खाने से शरीर पर सफेद दाग हो जाते हैं

कहते हैं कि मछली और दूध का मिश्रण शरीर के लिए "विषाक्त" होता है

ऐसा इसलिए, क्योंकि मछली की तासीर "गर्म" और दूध की तासीर "ठंडी" मानी जाती है

हालांकि डॉक्टर्स की मानें तो इसका कोई साक्ष्य नहीं है कि मछली और दूध खाने से सफेद दाग होते हैं

मछली और दूध दोनों ही पोषण से भरपूर फूड्स हैं

मछली में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन डी जैसे पोषक तत्व होते हैं

जबकि दूध कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन बी12 का एक अच्छा सोर्स होता है

डॉक्टर्स कहते हैं कि इन दोनों का एक साथ सेवन करने से त्वचा पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता

त्वचा पर सफेद दाग (विटिलिगो) का मुख्य कारण शरीर में मेलानिन उत्पादन की कमी है, जो एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है

इसका मछली और दूध के सेवन से कोई संबंध नहीं है

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें

Thanks For Reading!

Next: गंजेपन की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये 6 असरदार घरेलू उपाय

Find Out More