Calcium की खदान है ये बीज, खोखली हड्डियों को बना देता है मजबूत
16 Sep, 2025
Shivani sharma
कैल्शियम हमारी शरीर की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में बहुत जरूरी माना जाता है.
ऐसे में अगर आपकी हड्डियां भी कमजोर हैं तो आज आपको ऐसे बीज के बारे में बताएंगे जिसमें की भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है.
हम यहां चिया सीड्स की बात कर रहे हैं जिसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है.
कुछ लोगों का दावा है कि चिया सीड्स में दूध और दही से ज्यादा कैल्शियम होता है.
लेकिन ये दावा सच नहीं है. हालांकि चिया सीड्स में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है.
1 कप चिया सीड्स में करीब 180 मिलीग्राम कैल्शियम होता है. जबकि 1 कप दूध में में 300 मिलीग्राम और दही में 130 मिलीग्राम कैल्शियम होता है.
हालांकि चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व मिलते हैं जो कि दूध और दही में नहीं होते.
चिया सीड्स, दूध और दही तीनों में ही कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है. एक संतुलित आहार में इन सभी को शामिल करने से आपकी कैल्शियम की जरूरत पूरी हो सकती है.
Thanks For Reading!
Next: खिलाखिलाकर हंसने से सच में बढ़ती है उम्र? जानिए क्या कहता है साइंस