ऑयली स्किन से परेशान....तो चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें
25 Aug, 2025
Archi Tiwari
ऑयली स्किन की समस्या गर्मियों में और भी बढ़ जाती है, जिससे चेहरा चिपचिपा, मुंहासे और दाग-धब्बों से ग्रस्त हो जाता है.
हालांकि, कुछ प्राकृतिक और आसानी से उपलब्ध चीजें आपकी त्वचा को तरोताजा और स्वस्थ बना सकती हैं.
मुल्तानी मिट्टी ऑयली स्किन के लिए रामबाण है. यह अतिरिक्त तेल को सोख लेती है और त्वचा के रोमछिद्रों को साफ करती है.
नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड त्वचा के अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करता है और बैक्टीरिया को खत्म करता है, जो मुंहासों का कारण बनते हैं.
एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक देता है और तेल उत्पादन को संतुलित करता है.
बेसन त्वचा से अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाने में कारगर है. बेसन में दही या गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं.
खीरा त्वचा को ठंडक देता है और तेल को नियंत्रित करता है. खीरे को कद्दूकस करके इसका रस चेहरे पर लगाएं या स्लाइस को रगड़ें.
नियमित उपयोग और संतुलित आहार के साथ आपकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनेगी.
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)
Thanks For Reading!
Next: ग्लोइंग स्किन के लिए रोज खाएं ये 5 वेजिटेरियन चीजें