एसिडिटी होने पर अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत
26 Oct, 2025
Archi Tiwari
एसिडिटी एक आम समस्या है, जिसमें पेट में जलन, खट्टी डकार और बेचैनी होती है.
यह गलत खानपान, तनाव या अनियमित दिनचर्या के कारण हो सकती है.
अगर आप इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय तुरंत राहत दे सकते हैं.
अदरक पाचन के लिए बहुत फायदेमंद है. यह पेट की जलन को कम करता है और एसिड को नियंत्रित करता है.
ठंडा दूध एसिडिटी को तुरंत शांत करता है. यह पेट में बने अतिरिक्त एसिड को बेअसर करता है.
सौंफ पाचन को बेहतर बनाती है और पेट की जलन को कम करती है.
केला एक प्राकृतिक एंटासिड है. यह पेट में एसिड के स्तर को संतुलित करता है और जलन को कम करता है.
तुलसी के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. यह पेट की जलन और गैस को कम करते हैं.
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)
Thanks For Reading!
Next: कंट्रोल में रहेगा कोलेस्ट्रॉल! बस रोज सुबह खाली पेट खा लें ये सफेद चीज