अगर पेशाब में बार-बार झाग आता है, तो यह सामान्य नहीं है. झाग का मतलब है कि शरीर से ज्यादा प्रोटीन यूरिन के जरिए बाहर निकल रहा है, जो किडनी की कमजोरी का संकेत है.

04 Nov, 2025

Tanuja Joshi

जब किडनी ठीक से खून को फिल्टर नहीं कर पाती, तो प्रोटीन मूत्र में चला जाता है. ये झाग के रूप में दिखता है. समय रहते जांच न कराई तो किडनी फेलियर तक पहुंच सकता है.

कम पानी पीने से यूरिन गाढ़ा हो जाता है और उसमें झाग बन सकता है. इसलिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं ताकि यूरिन साफ रहे.

डायबिटीज मरीजों में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से किडनी पर प्रेशर बढ़ता है, जिससे झागदार पेशाब आने लगता है. ये डायबिटिक नेफ्रोपैथी का संकेत हो सकता है.

जब यूरिन में जरूरत से ज्यादा प्रोटीन निकलता है, तो उसे प्रोटीन्यूरिया कहा जाता है. ये अक्सर किडनी की खराबी या किसी क्रॉनिक बीमारी का लक्षण होता है.

UTI में बैक्टीरिया की वजह से पेशाब में झाग, बदबू या जलन महसूस हो सकती है. अगर ऐसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं.

अगर पेशाब में झाग के साथ सूजन, थकान, भूख कम लगना या पैरों में सूजन हो, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। ये किडनी की समस्या के गंभीर संकेत हो सकते हैं.

संतुलित आहार लें, नमक कम करें, पर्याप्त पानी पिएं, और नियमित ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच कराते रहें. इससे किडनी लंबे समय तक स्वस्थ रहती है.

Thanks For Reading!

Next: 5 रुपये का ये हरे रंग का पत्ता है Uric Acid का काल, जानें कैसे

Find Out More