मछली खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें प्रोटीन, ओमेगा-3 और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि मछली के साथ कुछ चीजें खाना नुकसानदायक हो सकता है?
आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में, जिन्हें मछली के साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिए.
आयुर्वेद के अनुसार, मछली और दूध का मेल पाचन के लिए हानिकारक हो सकता है.
मछली को स्वादिष्ट बनाने के लिए नींबू का हल्का-सा इस्तेमाल ठीक है, लेकिन ज्यादा नींबू का रस डालना गलत हो सकता है.
बैंगन, आलू या भिंडी की तली हुई सब्जियां मछली के साथ खाने से पाचन धीमा हो सकता है.
मछली खाने के तुरंत बाद फल, खासकर तरबूज, खरबूजा या केला खाना ठीक नहीं है.
मछली खाने के बाद ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक्स पीने से पाचन प्रक्रिया बाधित हो सकती है.
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)