घर बैठे पाएं पार्लर जैसा ग्लो, सोने से पहले लगाइए चावल से बना ये मास्क
01 Oct, 2025
Shweta Bajpai
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हम तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं
कोई पार्लर जाता है तो कोई घरेलू नुस्खों को अपनाता है
कोरियल स्किन के लिए हम में से कई लोग चावल का पानी भी लगाते हैं
ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे मास्क के बारे में बताएंगे जिसे लगाकर सोने से आपके चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आएगा
इसके लिए सबसे पहले 2-3 चम्मच चावल लें और इसे 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें, अगर चाहें तो इसे रातभर भी भिगो सकते हैं
जब चावल फूल जाएं तो उसका पानी अलग कर लें
अब इस पानी में एक चम्मच एलोवेरा जेल या आधा चम्मच कोकोनट ऑयल डाल दें
अच्छे से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें
इस मास्क को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें
इसे रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें और सुबह उठकर नॉर्मल पानी से वॉश कर लें
Thanks For Reading!
Next: नहीं बढ़ रहा मनी प्लांट? हफ्ते में एक बार करें ये काम, तेजी से बढ़ेगा पौधा
Find Out More