खाली पेट लहसुन खाने से इन लोगों के शरीर में हो सकती हैं ये परेशानियां
29 Jan, 2025
Shivani sharma
लहसुन खाने के फायदों के बारे में तो हम सभी जानते हैं पर क्या आप ये बात जानते हैं कि अगर ज्यादा मात्रा में लहसुन का सेवन किया जाए तो इससे शरीर में कई सारी परेशानियां हो सकती हैं.
आपको बता दें कि जिन लोगों का पेट कमजोर है और आसानी से खराब हो जाता है, उन्हें खाली पेट लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए.
वहीं, अगर लो ब्लड प्रेशर वाले लहसुन का सेवन करते हैं तो उनका ब्लड प्रेशर और भी कम हो जाता है.
बता दें कि खाली पेट ज्यादा मात्रा में लहसुन का सेवन करने से आपके सीने में जलन की समस्या हो सकती है.
इसके अलावा दिन जिन लोगों को सांस से या शरीर से पसीने की बदबू आती है, उन्हें लहसुन नहीं खाना चाहिए.
जिन लोगों को खून पतला करने वाली दवाएं लेनी होती हैं, उन्हें भी लहसुन खाने से बचना चाहिए.
लहसुन में सल्फर कंपाउंड्स होते हैं, जो स्किन के लिए हार्श हो सकते हैं.
Disclaimer: यहां प्रदान की गई सूचना सिर्फ सामान्य जानकारी पर आधारित है. india.com इस जानकारी की पुष्टि नहीं करता.
Thanks For Reading!
Next: 14 दिन में काबू में आएगा Sugar,आज से ही पीना शुरू कर दें इस छाल का काढ़ा