एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए? 90 लोग नहीं जानते सही जवाब
21 Jan, 2025
Shilpi Singh
वजन कम करने के लिए अक्सर लोगों को एक्सरसाइज करने और फास्टफूड छोड़ने की सलाह दी जाती है.
लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वजन करने करने में पानी भी उपयोगी होता है. आइए जानते हैं कैसे?
एक्सपर्ट्स के अनुसार रोजाना सही मात्रा में पानी पीने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है और आपकी भूख कम हो सकती है.
पानी पीने की मात्रा फिजिकल एक्टिविटी और हेल्थ कंडिशन की स्थिति को देखते हुए अलग-अलग हो सकती है.
हर दिन कम से कम 8 ग्लास यानी 2 लीटर पानी पीने की जरूरत होती है. हालांकि कई लोग 4 लीटर पानी पीने की भी सलाह देते हैं.
मानव शरीर में 66 फीसदी पानी है, जो एक्स्ट्रा वेट से छुटकारा दिलाने के लिए जिम्मेदार है. जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी नुकसान दायक हो सकता है.
नॉर्मल वातावरण में रहने वाले लोगों को वजन कम करने के लिए 2.5 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है.
फिजिकल एक्टिविटी करने से पहले पानी जरूर पीना चाहिए. कसरत के बाद खुद के हाइड्रेट भी करना चाहिए.
(डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारी विभिन्न मीडिया पोर्टल्स पर आधारित हैं. आजमाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. इंडिया.कॉम इन बातों की पुष्टि नहीं करता है.)