सर्दी-खांसी, दर्द की ये 3 दवाइयां लेते हैं तो सावधान, आ गई हैं जांच के घेरे में.

06 Feb, 2024

Gaurav Barar

अक्सर हम लोग सर्दी-खांसी, जुकाम और दर्द होने पर घर पर ही कोई दवाई ले लेते हैं.

अगर आप भी इन दवाइयों का सेवन करते हैं तो हो जाइए सावधान.

सेंट्र्ल ड्रग रेगुलेटर ने सर्दी-खांसी की दो दवाईयां और दर्द की दवाई का फ्रेश ट्रायल करने का आदेश जारी किया है.

इन दवाईयों में एक पैरासिटामोल (एंटीपायरेटिक), फिनाइलफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड और कैफीन एनहाइड्रस (कैफीन) है.

दूसरी में कैफीन एनहाइड्रस, पेरासिटामोल, हाइड्रोक्लोराइड (सोडियम) और क्लोरफेनिरामाइन मैलेट (एलर्जी की दवा) है.

तीसरी यानी दर्द निवारक दवा के लिए पोस्ट-मार्केटिंग निगरानी की सलाह दी गई है.

तीसरी दवा में पैरासिटामोल, प्रोपीफेनाजोन (एक एनाल्जेसिक और एंटीपायरेटिक) और कैफीन होता है.

Thanks For Reading!

Next: खाटू श्याम भगवान के नाम पर रखें अपने Baby Boy का से नाम

Find Out More