अनदेखा ना करें हार्ट अटैक के ये 6 संकेत! हो जाएं अलर्ट

26 Feb, 2025

Archi Tiwari

हार्ट अटैक एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिससे हर साल लाखों लोग प्रभावित होते हैं. इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है.

हालांकि, कुछ ऐसे संकेत हैं जिन्हें अनदेखा नहीं करना चाहिए. अगर इनमें से ये 6 लक्षण आपको दिखें, तो जरूर ध्यान दें.

सीने में दर्द या बेचैनी हार्ट अटैक का सबसे आम लक्षण है. दर्द हल्का या तेज हो सकता है, और यह कुछ मिनटों तक रह सकता है या बार-बार हो सकता है.

सांस लेने में तकलीफ होना भी हार्ट अटैक का एक सामान्य लक्षण है. यह लक्षण सीने में दर्द के साथ या उसके बिना भी हो सकता है.

ऊपरी शरीर के क्षेत्र में दर्द हो सकता है. इसमें आपको दोनों बाहों, पीठ, कंधे, गर्दन, जबड़े में दर्द हो सकता है.

ठंडा पसीना आना भी हार्ट अटैक का एक लक्षण है. आपको अचानक से ठंडा पसीना आ सकता है, भले ही आप गर्म महसूस न कर रहे हों.

मतली या उल्टी होना भी हार्ट अटैक का एक लक्षण हो सकता है. यह लक्षण महिलाओं में अधिक आम है.

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. (Photo Credit- Printerest)

Thanks For Reading!

Next: डिहाइड्रेशन से बचने के लिए बेस्ट हैं ये 5 ड्रिंक्स पूरा दिन रहेंगे एनर्जेटिक

Find Out More