पटाखों से जलने पर घबराएं नहीं! इन देसी चीजों का करें इस्तेमाल, तुरंत मिलेगी राहत
21 Oct, 2025
Shweta Bajpai
दिवाली के दिन हम में से कई कई लोग पटाखे जलाते हैं
ऐसे में कई बार इस दौरान छोटी-मोटी दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ जाता है
कई बार इनके कारण हम जल जाते हैं, ऐसे में वैसे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए, लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी आपको राहत दिला सकते हैं
अगर आप मामूली सा जले हैं तो उस हिस्से पर तुरंत ठंडा पानी डालें, ध्यान रहे कि ये पानी बर्फ जैसा भी ठंडा न हो
जलने वाले हिस्से को लगभग 20 मिनट तक ठंडे पानी के नीचे रखें, इससे आपको राहत मिलेगी
जलन को शांत करने के लिए एलोवेरा भी आपकी मदद कर सकता है, इसके लिए जले हुए हिस्से पर एलोवेरा जेल लगाएं, कोशिश करें पौधे से तोड़कर इसे लगाएं
जलने वाली जगह पर आप शहद का इस्तेनाल भी कर सकते हैं
इसके लिए मेडिकल-ग्रेड शहद का ही इस्तेमाल करें, इसके लिए किसी फार्मासिस्ट से बात करें
जले हुए हिस्से पर सामान्य शहद का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें
Thanks For Reading!
Next: सुबह खाली पेट चाय पीने से होते हैं ये 5 नुकसान!