कितनी देर तक यूरिन रोकना सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक
29 Jan, 2025
Akarsh Shukla
कई लोग ऑफिस मीटिंग या सफर के दौरान घंटों यूरिन रोककर बैठे रहते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है.
उम्र के हिसाब से ब्लैडर की यूरिन रोकने की क्षमता होती है, एक व्यस्क व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा 6-8 घंटे यूरिन को होल्ड रख सकता है.
लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि व्यक्ति को जरूरत से ज्यादा देर तक पेशाब रोककर रखना चाहिए.
बार-बार यूरिन रोकने से ब्लैडर की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं, जिससे यूरिन लीक या पेशाब पर कंट्रोल न कर पाने की समस्या हो सकती है.
ज्यादा देर तक यूरिन रोकने से किडनी पर दबाव बढ़ता है, जिससे किडनी में स्कार बन सकता है या किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है.
महिलाओं में पेशाब रोकने की आदत बैक्टीरिया को बढ़ने का मौका देती है, जिससे यूटीआई (Urinary Tract Infection) जैसी समस्या हो सकती है.
लंबे समय तक यूरिन रोकने से ब्लैडर में खिंचाव (स्ट्रेचिंग) हो सकता है, जिससे मूत्राशय कमजोर पड़ सकता है और यूरीन लीकेज की समस्या हो सकती है.
ब्लैडर पर अधिक दबाव के कारण दर्द महसूस हो सकता है, जो किडनी तक भी फैल सकता है और असहजता का कारण बन सकता है.
बार-बार पेशाब रोकने से यूरिनरी रिटेंशन हो सकता है, जिसमें मूत्राशय पूरी तरह खाली नहीं हो पाता और पेशाब करने में परेशानी होती है.
यूरिन रोकने की आदत से शरीर में बैक्टीरिया और संक्रमण बढ़ने का खतरा रहता है, जिससे गंभीर बीमारियां हो सकती हैं.
सेहतमंद रहने के लिए समय पर पेशाब जाना जरूरी है, साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए.
Thanks For Reading!
Next: घर पर ही बनाएं चावल का नेचुरल टोनर, चेहरे पर आएगा कोरियन ग्लो
Find Out More