रोजाना कितने कदम चलने से पिघलेगी पेट की चर्बी? जानिए सही जवाब
29 Oct, 2025
Gaurav Barar
अगर आप वजन घटाने के लिए रोजाना वॉक करते हैं, तो कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है.
पहली बात सिर्फ 10 हजार कदम चलना वजन घटाने के लिए काफी नहीं है.
अगर आप पेट की जिद्दी चर्बी कम करना चाहते हैं, तो दिनभर में कम से कम 12 से 15 हजार कदम चलना जरूरी है.
दूसरी बात सिर्फ धीमी चाल से वॉक करने के बजाय अपने रूटीन में रनिंग, जॉगिंग और ब्रिस्क वॉक को भी शामिल करें. ऐसा करने से आप ज्यादा कैलोरी बर्न करेंगे और फैट तेजी से घटेगा.
अगर आप नॉर्मल स्पीड से 12 हजार कदम चलते हैं, तो लगभग 300 से 400 कैलोरी बर्न होती है.
वहीं, 15 हजार कदम पूरे करने पर यह आंकड़ा 600 से 700 कैलोरी तक पहुंच जाता है.
जो लोग रोजाना करीब डेढ़ घंटे वॉक करते हैं यानी 12 से 15 हजार कदम चलते हैं, वे एक महीने में 4 से 5 किलो तक वजन घटा सकते हैं.
हालांकि, केवल वॉक से वजन घटाना संभव नहीं है. इसके लिए हेल्दी डाइट और सही लाइफस्टाइल सबसे अहम है.
अगर आप नियमित रूप से वॉक करते हैं और संतुलित भोजन लेते हैं, तो कुछ ही हफ्तों में असर दिखने लगता है.
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी फिटनेस या डाइट प्लान को शुरू करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.