सोचा है कभी? पूरी जिंदगी 1 इंसान कितने कदम चल लेता होगा, जवाब सुन हैरान हो जाएंगे
30 Oct, 2025
Shweta Bajpai
चलना सेहत के लिहाज से अच्छा माना जाता है, ऐसे में हम में से कई लोग रोजाना कुछ कदम चलते हैं
हालांकि क्या आपको ये पता है कि जन्म से बुढ़ापे तक इंसान कितने कदम चलता है?
वैज्ञानिकों की मानें तो 1 आम इंसान अपनी पूरी जिंदगी में करोड़ों कदम तय करता है
वैज्ञानिकों और फिटनेस के अनुसार एक आम इंसान अपने पूरे जीवनकाल में करीब 21.6 करोड़ कदम चलता है
ये दूरी करीब 1,76,993 किलोमीटर के बराबर होती है
हालांकि ये आंकड़ा इंसान की औसत उम्र, सक्रियता और जीवनशैली के आधार पर है
1 वयस्क पुरुष रोजाना औसतन 5340 कदम चलता है, वहीं महिलाओं का औसत 4912 कदम प्रतिदिन माना गया है
ऐसे में अगर ये गति पूरी जिंदगी बरकरार रहे तो लगभग 80 साल की उम्र तक कोई व्यक्ति 21,62,62,500 कदम चल लेता है
एक हेल्दी जीवन जीने के लिए रोजाना कम से कम 8000 से 10,000 कदम चलना जरूरी है
Thanks For Reading!
Next: नींद में क्यों बड़बड़ाते हैं लोग?
Find Out More