कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं नकली गुड़? ऐसे करें असली की पहचान

31 Oct, 2025

Shweta Bajpai

गुड़ को मीठे का हेल्दी ऑप्शन माना जाता है, ऐसे में कई लोग चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करते हैं

हालांकि आज कल बाजार में नकली गुड़ धड़ल्ले से मिल रहा है, ऐसे में कुछ टिप्स को फॉलो कर आप असली और नकली गुड़ को पहचान सकते हैं

असली गुड़ को पहचानने के लिए गुड़ का छोटा टुकड़ा 1 गिलास गुनगुने पानी में डालें, अगर ये असली है तो धीरे-धीरे घुलेगा और पानी हल्का भूरा रंग ले लेगा

लेकिन अगर पानी साफ दिखे या तल में सफेद अवशेष रह जाएं, तो समझिए उसमें चीनी या केमिकल की मिलावट है

दूसरा आप फायर टेस्ट से बी असली और नकली गुड़ के बारे में जान सकते हैं गुड़ को एक चम्मच पर लेकर हल्की फ्लेम के पास रखें

असली गुड़ गर्म होने पर बिना तेज गंध या काले धुएं के पिघलता है, जबकि नकली गुड़ से जलने पर तेज रासायनिक गंध और गहरा धुआं निकलता है

असली गुड़ का रंग गहरा भूरा या सुनहरा होता है और यह थोड़ा अनियमित या दानेदार दिखता है

ये ज्यादा चमकदार नहीं होता और न ही ज्यादा चिकना होता है

असली गुड़ को छूने पर यह थोड़ा चिपचिपा लगता है

Thanks For Reading!

Next: सर्दियों में सुबह खाली पेट खाएं किशमिश...मिलेगें हजारों फायदे

Find Out More