दूध से ऐसे टाइट करें स्किन, जानें आसान घरेलू नुस्खा
05 Aug, 2025
Shweta Bajpai
आजकल छोटी उम्र में ही स्किन ढ़ीली पड़ने लगती है
ऐसे में हम चिंतित हो जाते हैं कि आखिर इसे कैसे टाइट करें
नेचुरोपैथ डॉ. मनोज दास ने बताया कि आप दूध की मदद से इसे टाइट कर सकते हैं
इसके लिए आधा कप दूध को गर्म कर लें, ध्यान रहे दूध को गर्म करने के लिए आपको डबल बॉयलर का इस्तेमाल करना है
डबल बॉयलर के लिए एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करने चढ़ाएं और इसके अंदर छोटा बर्तन रखें और उसमें दूध डालें
दूध को अच्छे से गर्म करने के बाद, इसे आंच से उतारकर उसमें जैलेटिन पाउडर डालें
जब दूध को क्रीमी टेक्सचर मिल जाए तो इसे ठंडा होने के बाद इसमें 1 चम्मच शहद मिला दें
इसके बाद इसमें गुड़हल के फूलों का पाउडर डालें
आखिर में इसमें एकचौथाई चम्मच कस्तूरी हल्दी डालनी है
तैयार मिश्रण को 7 दिनों तक हर रोज चेहरे पर लगाएं, इससे 5 से 10 मिनट तक मसाज करें
इसके बाद 15-20 मिनट लगाकर रखें और फिर धोकर हटा लें, आपको कुछ ही दिनों में फर्क देखने को मिलेगा
Thanks For Reading!
Next: 1 महीने बाद होने वाली है शादी! आज से ही लगाना शुरू कर दें ये फेस पैक
Find Out More